rani rampal khel ratna award

खेल रत्न पुरस्कार के लिए महिला हॉकी कप्तान रानी का नाम आगे आया:

नई दिल्ली – खबर मिली है कि हॉकी इंडिया ने प्रतिष्ठित खेल रत्न पुरस्कार के लिए भारतीय महिला टीम की कप्तान रानी रामपाल को नामांकित किया है, वहीं, वंदना कटारिया, मोनिका और हरमनप्रीत सिंह के नाम अर्जुन अवॉर्ड के लिए भेजे गए हैं। मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के लिए भारत के पूर्व खिलाड़ी आरपी सिंह और तुषार खांडकर के नाम भेजे गए हैं।

सूत्रों के अनुसार देश के इन सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कारों का आधार 2016-19 तक का प्रदर्शन रहेगा, इसी आधार पर कोच बीजे करियप्पा और रमेश पठानिया के नाम द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए हॉकी इंडिया ने भेजे हैं.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *